1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. टला बड़ा हादसा, इंदौर एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं

टला बड़ा हादसा, इंदौर एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं

Indore Express
लोनावाला। महाराष्ट्र के लोनावाला स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के लगने के दौरान उसकी 2 बोगियां पटरी से उतर गईं।

 
ट्रेन पुणे से सटे दौंड से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। 22 बोगियों की इस ट्रेन में से लास्ट की 2 बोगियां पटरी से उतरी हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रेलवे रिलीफ वैन पहुंच गई है। इस हादसे के कारण इस रूट से होकर जाने वाली कई अन्य ट्रेनों पर असर पड़ा है।
अगला लेख
Ayushman Bharat Digital Mission : यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड योजना, कैसे बनेगा Digital Health Card? जानिए प्रक्रिया