dharma sangrah
✕

Live Updates : अरविंद केजरीवाल को राहत, ED की याचिका मामले में मिली जमानत

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2024 (12:42 IST)
16 march updates : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता को शनिवार को यहां एक अदालत में पेश किया। पल पल की जानकारी...


12:41 PM, 16th Mar
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता को शनिवार को यहां एक अदालत में पेश किया। के. कविता के वकील ने ईडी पर उन्हें गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।

10:18 AM, 16th Mar
अरविंद केजरीवाल को ईडी की याचिका मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत। कोर्ट से बाहर निकले केजरीवाल। 
 

10:08 AM, 16th Mar
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले मामले समन ईडी की याचिका पर सुनवाई।

08:32 AM, 16th Mar
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
 
आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

देश में 6 या 7 चरणों में हो सकते हैं चुनाव। पहले चरण में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हो सकते हैं चुनाव। दिल्ली में चौथे चरण में डाले जा सकते हैं चुनाव।
 


08:30 AM, 16th Mar
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेता शामिल होंगे।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि स्टालिन, अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने 17 मार्च को मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में होने वाली रैली में शामिल होने की पुष्टि की है। आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार भी इस जनसभा में शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख