ganesh chaturthi
✕

जहरीली शराब पर बिहार में बवाल, भाजपा ने मांगा सीएम नीतीश का इस्तीफा

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (11:56 IST)
नई दिल्ली। बिहार में जहरीली शराब से 53 की मौत, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन, तवांग मामले में सेना का बयान, LAC पर वायुसेना के युद्धाभ्यास का दूसरा दिन समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 16 दिसंबर को रहेगी सबकी नजर... पल-पल की जानकारी...
 
-बिहार में जहरीली शराब से 53 की मौत, बिहार विधानसभा में भाजपा का हंगामा, मांगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा।
-कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकाजुर्नन खड़गे ने शुक्रवार को भी राज्यसभा में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को इस मुद्दे पर बोलने का मौका नहीं मिला। विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
-भारतीय सेना में पूर्वी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता का बयान सामने आया है। लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने बताया कि चीन ने LAC पार करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इस हिमाकत का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी सीमा पर स्थिति सामान्य है। सेना कड़ी निगरानी रख रही है।
-कमांडर कलिता के मुताबिक, भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों के साथ झड़प हुई थी। भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ दिया। झड़प में चीनी सैनिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचा जबकि हमारे कुछ ही जवान मामूली घायल हुए। इस मामले को सेना ने स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया है।
-LAC पर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास का आज दूसरा दिन।
-कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन, शाम को जयपुर में बड़ा कार्यक्रम।
-कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने अब तक 8 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है।
-2,800 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके राहुल अपने समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख