dharma sangrah

प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक होगा असद (Live Updates)

Updated: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (09:39 IST)
नई दिल्ली। अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, कोरोना वायरस की तेज रफ्तार, गुवाहाटी को नार्थ ईस्ट के पहले एम्स की सौगात देंगे पीएम मोदी, मौसम विभाग ने 4 राज्यों में दी लू की चेतावनी समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 14 अप्रैल को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी... 
-प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक होगा असद।
-असद के नाना, मामा और 3 वकील उसका शव लेने झांसी जाएंगे।
-झांसी मेडिकल कॉलेज में हुआ अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का पोस्टमार्टम।
-असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक अहमद।
-मीडिया खबरों के अनुसार, अतीक अहमद ने अबू सलेम से मांगी थी असद के लिए मदद, अबू सलेम ने पुणे में दी थी असद को पनाह।
-IMD की चेतावनी, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में अगले 3 से 4 दिनों तक ‘लू’ चलने की आशंका है।
-मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम में एम्स गुवाहाटी और 3 अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। 
-दिल्ली में कोविड के 1,527 नए मामले, 2 लोगों की मौत; संक्रमण की दर 27.77 प्रतिशत रही
-महाराष्ट्र में 1 दिन में कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81 लाख 53 हजार 377 हुई, संक्रमण की वजह से 1 लाख 48 हजार 471 की मौत। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख