dharma sangrah
✕

वायनाड में भूस्खलन के बाद 138 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (23:34 IST)
138 people missing after landslide in Wayanad : उत्तरी केरल के वायनाड जिले में करीब एक हफ्ते पहले हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 138 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी की शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही।
 
जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राशन कार्ड और मतदाता रिकॉर्ड के आधार पर 138 लापता लोगों की मसौदा सूची तैयार की गई है। लापता लोगों की सूची ग्राम पंचायत, एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस), जिला शिक्षा कार्यालय, श्रम कार्यालय, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आदि के आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान के बाद तैयार की गई है।
ALSO READ: Wayanad Landslide: वायनाड में राहत शिविरों में रह रहे 2,500 से अधिक लोग, घरों से सामान चोरी की घटनाएं बढ़ीं
प्रशासन ने बताया कि शिविरों में और अपने रिश्तेदारों के साथ रहने वाले या अस्पतालों में भर्ती लोगों तथा जिनकी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि यह पहली मसौदा सूची थी और जनता इसे देख सकती है तथा यदि उनके पास लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी है तो वे प्राधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।
 
प्रशासन ने कहा कि प्राप्त जानकारी और किए गए सत्यापन के आधार पर सूची में आगे और परिवर्तन किए जाएंगे। मसौदा सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और जिलाधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट और उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगी। लापता व्यक्तियों की सूची के संबंध में लोग उपलब्ध कराए गए फोन नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
ALSO READ: चलियार नदी सुना रही है वायनाड में तबाही की खौफनाक कहानी, 40 KM तक बहे शव
इस बीच भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही, जिसमें सेना और नौसेना सहित विभिन्न बलों के 1,026 कर्मी और 500 से अधिक स्वयंसेवक तथा भारी मशीनरी तैनात की गई है। वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में 30 जुलाई को हुए विनाशकारी भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख