ramcharitmanas

Hariyana Politics Live : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, खट्टर की मौजूदगी में ली शपथ

Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2024 (17:34 IST)
12 march updates : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को नए नेता चुन लिया गया है। पल पल की जानकारी...

05:31 PM, 12th Mar
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस दौरान मौजूद रहे।
 
मूलचंद शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री रहे हैं। 2014 से वल्लभगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं।
 
कंवरपाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली। 2014 से 2019 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। मनोहर लाल खट्टर सरकार में शिक्षा मंत्री थे। हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। 1990 में भाजपा में शामिल हुए थे। कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर की जगाधरी सीट से विधायक हैं। 

05:20 PM, 12th Mar
 अनिल विज शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे हैं। मंच पर कुर्सी की संख्या कम की गई।

02:10 PM, 12th Mar
नायब सिंह सैनी मंगलवार शाम 5 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी हरियाणा के बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सैनी के जरिए भाजपा ने ओबीसी समुदाय को साधने की कोशिश की है। इसी साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। अत: भाजपा की इस रणनीति को काफी अहम माना जा रहा है। 

02:01 PM, 12th Mar
मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्‍टर के इस्तीफे के बाद हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। विधायक दल की बैठक में सैनी को नेता चुना गया। बताया जा रहा है कि राज्य गृहमंत्री रहे अनिल विज की नाराजगी भी सामने आई है। वह विधायक दल की बैठक को छोड़कर बाहर चले गए थे। 

11:55 AM, 12th Mar
-हरियाणा में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्‍टर समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद राज्य में होगा नई सरकार का गठन। खट्‍टर ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। 
-हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का दावा, मनोहर लाल खट्टर फिर बनेंगे मुख्यमंत्री।

11:40 AM, 12th Mar
मनोहर लाल खट्टर ने राजभवन पहुंचकर मुख्‍यमंत्री पद से दिया इस्तीफा। हरियाणा में होगा सरकार का पुर्नगठन।
जेजेपी की बैठक में नही पहुंचे 

11:09 AM, 12th Mar
खबरों के अनुसार, करनाल से चुनाव लड़ सकते हैं मनोहर लाल खट्टर।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हो सकते हैं राज्य के अगले मुख्‍यमंत्री। 

10:45 AM, 12th Mar
हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट की कगार पर। हरियाणा में जेजेपी के 10 विधायक। जेजेपी के सरकार से अलग होने के बाद भी राज्य में भाजपा के पास बहुमत।
कुछ ही देर में भाजपा विधायक दल की बैठक। केंद्रीय पर्यवेक्षेक अर्जुन मुंडा और तरूण चुघ चंडीगढ़ पहुंचे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा।

10:44 AM, 12th Mar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
 
प्रधानमंत्री ने रेलवे कार्यशालाओं, लोको शेड, पिट लाइन/कोचिंग डिपो, फलटण - बारामती नयी लाइन और इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी तथा पूर्वी डीएफसी के न्यू खुर्जा से साहनेवाल (401 मार्ग किमी) खंड और पश्चिमी डीएफसी के न्यू मकरपुरा से न्यू घोलवड खंड (244 मार्ग किमी) के बीच समर्पित माल गलियारे के दो नए खंड राष्ट्र को समर्पित किए।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख