suvichar
✕

वैष्णोदेवी मंदिर में बड़ा हादसा : भगदड़ से 12 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (08:23 IST)
कटरा। नए साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल है। अधिकांश घायलों का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा रात 1.30 से 2 के बीच हुआ। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

हादसे पर हेल्पलाइन नंबर जारी : वैष्णोदेवी हादसे पर हेल्पनंबर जारी की दिया गया है। आप 01991 234804 और 01991 234053 पर अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। केंद्र ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख