ramcharitmanas
✕

नहीं चल रहा है 10 रुपए का सिक्का, बैंक भी नहीं ले रहे

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (11:35 IST)
इम्फाल। यदि आप मणिपुर में किसी बस से यात्रा करना चाहते हैं या किसी किराने की दुकान में जाते हैं और आपके बटुए में 10 रुपए का सिक्का है, तो हो सकता है कि आपको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से नियमित स्पष्टीकरण के बावजूद मणिपुर के लोग, खासकर छोटे कारोबारी 10 रुपए के सिक्के नहीं लेना चाहते।
 
हालांकि कुछ लोग जानते हैं कि 10 रुपए का सिक्का चलन में है, लेकिन स्थानीय विक्रेताओं और दुकानदारों में अब भी इसकी वैधता को लेकर संदेह बना हुआ है। सरकारी स्कूल में अध्यापक मांग्लेम्बी ने कहा कि अधिकतर किराना स्टोर 10 रुपए के सिक्के नहीं लेते। उनका कहना है कि निजी बैंक इसे स्वीकार नहीं करते।
 
यहां एक स्थानीय बाजार में सब्जी विक्रेता पी पिशाक ने कहा कि उन्हें सटीक कारण नहीं पता लेकिन उनके साथियों ने उन्हें 10 रुपए के सिक्के स्वीकार नहीं करने को कहा है।
 
आरबीआई की इम्फाल शाखा की महाप्रबंधक ने इस गलतफहमी को दूर करते हुए से कहा, '14 डिजाइन में आने वाला 10 रुपए का सिक्का नकली नहीं है और इसे बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया जा सकता है।' उन्होंने कहा कि नोटबंदी के ढाई साल बाद भी लोग इसकी वैधता को लेकर संशय में हैं।
 
यह बताए जाने पर कि मणिपुर में कुछ बैंकों ने 10 रुपए के सिक्के स्वीकार करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने कहा कि यदि आरबीआई के पास इस संबंध में शिकायत की गई है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख