sawan somwar

live : केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट खुले, प्रथम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2024 (11:39 IST)
live Live Updates : केदारनाथ धाम और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई। चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। पल पल की जानकारी...


11:38 AM, 10th May
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मौजूद थे।

10:38 AM, 10th May
3 दिन की गिरावट के बाद BSE का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 203.52 अंक की बढ़त के साथ 72,608 अंक पर खुला। NSE का निफ्टी 83.7 अंक चढ़कर 22,041.20 अंक पर रहा।

07:39 AM, 10th May
केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे खुल गए, यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे जबकि गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह। गुरुवार तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

07:22 AM, 10th May
अक्षय तृतीया के दिन आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जय बाबा केदार! आप सभी भक्तजनों का चारधाम यात्रा 2024 में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आप सभी से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें। हमारी सरकार द्वारा चारधाम आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख