Hanuman Chalisa
✕

Live : वायनाड पहुंचे PM मोदी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2024 (13:02 IST)
live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे पर है। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वे अस्पताल में पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। पल पल की जानकारी...


12:47 PM, 10th Aug
-कन्नूर से प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिये वायनाड पहुंचे, यहां उन्होंने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया।
-मोदी के साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी थे।
-प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब केरल सरकार ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है।

11:07 AM, 10th Aug
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले का दौरा करेंगे और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से बातचीत करेंगे।
 
अधिकारियों के मुताबिक मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे जहां केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे।
 
अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान में शामिल दल प्रधानमंत्री को निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से मुलाकात करेंगे।
 

11:06 AM, 10th Aug
-दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज सुबह  'आप' सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज के साथ कनॉट पैलेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। बजरंग बली का लिया आशीर्वाद। कहा कि भगवान हनुमान दिल्ली के लोगों का भला करें।
-पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए मंदिर परिसर में एकत्र हुए थे और उनके पहुंचते ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगाए।
-उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को किया नमन। कुछ ही देर में पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख