• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

ब्रिटिश उड़ान को चेन्नई की ओर मोड़ा

चेन्नई बंगलोर ब्रिटिश एयरवेज
लंदन से बंगलोर आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को खराब मौसम की वजह से चेन्नई की तरफ मोड़ दिया गया।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि 216 यात्रियों को लेकर बंगलोर आ रहे एक विमान ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात दस बजे लंदन से उड़ान भरी थी। आज सुबह साढ़े आठ बजे उतरना था।

बंगलोर पहुँचने के बाद खराब मौसम के कारण विमान उतर नहीं सकऔर विमान को नौ बजे चेन्नई की तरफ मोड़ दिया गया। सभी यात्री विमान से उतर गए और लगभग दस बजे मौसम ठीक होने के बाद विभिन्न घरेलू उड़ानों और कम लागत वाली एयरलाइनों से बंगलोर के लिए रवाना हुए।