• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. नवनीत कौर बनीं फेमिना मिस इंडिया
Written By भाषा

नवनीत कौर बनीं फेमिना मिस इंडिया

मिस इंडिया
PR
चंडीगढ़ की रहने वाली नवनीत कौर ढिल्लन ने ‘फेमिना मिस इंडिया 2013’ प्रतियोगिता का ताज जीत लिया है। मिस इंडिया प्रतियोगिता के 50वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में नवनीत को सर्वश्रेष्‍ठ चुना गया। अब वे भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेगी।

शोभिता धुलिपला पहली रनर अप रहीं जबकि जोया अफरोज को दूसरी रनर अप घोषित किया गया। भारत के विभिन्न हिस्सों से 23 युवतियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस साल प्रतियोगिता का 50वां साल मनाया जा रहा है।

करन जौहर, जॉन अब्राहम, आसिन, चित्रांगदा सिंह, श्‍यामक डावर, ऋतु कुमार और युवराज सिंह इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल थे। (एजेंसी)