शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 मई 2014 (14:47 IST)

दिल्ली में लू के थपेड़ों का कहर जारी

लू के थपेड़े
FILE
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भी लू के थपेड़ों का कहर जारी है और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं लेकिन मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि शनिवार को धूलभरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है जिससे शायद तापमान में कमी आए।

गुरुवार का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सफदरजंग वेधशाला में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम वेधशाला में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो गर्मी के इस मौसम में सर्वाधिक था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश नहीं हुई और सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 49 फीसदी दर्ज किया गया था। अधिकारी ने यह भी बताया कि आर्द्रता 22 फीसदी से 71 फीसदी के बीच रही।

गुरुवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। (भाषा)