मंगलवार, 1 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

गालिब को सुनकर मनमोहन ने बिताया समय

मनमोहन सिंह
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ह्दय की बाइपास सर्जरी कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपना अधिकांश समय गालिब की गजलों को सुनने में बिता रहे हैं।

प्रधानमंत्री की पुत्री ने कहा ज्यादातर समय वह आराम करते हैं। वह संगीत भी सुनते हैं। किसी ने उन्हें गालिब की गजलों की सीडी दे दी है। कल रात वह उसे सुन रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द घर लौट जाएँ। उन्होंने कहा घर को अस्पताल ले जाने के बजाए वह सिर्फ घर में रहना चाहते हैं।