• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By WD

अरविंद केजरीवाल को 1 करोड़ की मानहानि का नोटिस

अरविंद केजरीवाल
FILE
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल की परेशानियां दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। बुधवार के दिन जहां दिल्ली की दीवारों पर केजरीवाल के गुमशुदा होने के पोस्टर चस्पा हुए थे, वहीं शुक्रवार का दिन उनके लिए नई मुसीबत बनकर सामने आया। केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजकर 1 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा ठोंका गया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है।

आरपी सिंह ने भाजपा की छवि छूमिल करने के मामले को लेकर दिल्ली की एक अदालत में केजरीवाल के खिलाफ 1 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा लगाते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। (वेबदुनिया न्यूज)