ramcharitmanas

गुरु नानक देव और नवाब

Written By WD
Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2014 (12:09 IST)
- सतमीत कौर
 
एक बार श्री गुरु नानक देव जी के पास एक नवाब और काजी आए। उन्होंने आकर गुरुजी से कहा- आप कहते है ना! ना कोई हिन्दु और ना मुसलमान...! सब कुदरत के बन्दे हैं। अगर आप यही मानते है कि ईश्वर एक ही है तो आज आप हमारे साथ चल कर नमाज़ पढि़ए।

गुरुजी ने कहा- ठीक है, मैं आपके साथ चलता हूँ। नमाज़ का समय हुआ तो सभी लोग नमाज़ पढ़ने लगे। नमाज़ खत्म होने पर काज़ी और नवाब गुरुजी के पास आए और कहने लगे हम आपसे बहुत नाराज हैं क्योंकि हम जानते है कि आपने हमारे साथ नमाज नहीं पढ़ी।

गुरुजी उनकी बात को धीरज से सुनते रहे और फिर उन्होंने कहा- 'काजी साहब, मैं नमाज़ किसके साथ पढ़ता!आप तो यहाँ थे ही नहीं?'काजी गुस्से में कहने लगे- 'क्या बात करते हैं? मैं यही पर आपके सामने नमाज़ पढ़ रहा था।'

गुरुजी ने उत्तर दिया-'यहाँ तो सिर्फ आपका शरीर था, पर आपका मन तो अपने घर में था। फिर भला मैं आपके साथ नमाज़ कैसे पढ़ता?'

काजी ने कहा चलिए ठीक है 'मैं मानता हूँ कि मेरा ध्यान यहाँ नहीं बल्कि अपने घर में था, पर नवाब साहब तो यहाँ थे आप इनके साथ नमाज़ पढ़ लेते?'गुरु साहिब जी ने कहा- 'नवाब साहब भी यहाँ कहाँ थे, वो तो हिन्दुस्तान के भी बाहर जाकर काबुल में घोड़े खरीद रहे थे। मेरा मतलब है कि नमाज़ के समय उनका ध्यान काबुल के घोड़ो में था।'

काजी और नवाब अपनी बात पर शर्मिंदा हुए तब गुरुजी ने उनको समझाया कि केवल शरीर से पूजा या नमाज़ पढ़ने से सही रूप से आराधना नहीं होती। असली आराधना तो तब होती है जब आप पूरे मन से, एकाग्र होकर ईश्वर की आराधना करें। चाहे वो किसी के भी आगे करें। इसलिए हमेशा पहले अपने मन को प्रभु के चरनो में जोड़ना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026: जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल