Hanuman Chalisa
✕

प्रेरक प्रसंग : नानक देव और कुष्‍ठ रोगी

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (15:15 IST)
ALSO READ: Guru Nanak Jayanti 2024: कब है गुरु नानक जयंती? जानें कैसे मनाएं प्रकाश पर्व
 
Highlights
Interesting story : एक बार श्री गुरु नानक देव जी जगत का उद्धार करते हुए एक गांव के बाहर पहुंचे और देखा वहां एक झोपड़ी बनी हुई थी। उस झोपड़े में एक आदमी रहता था, जिसे कुष्‍ठ का रोग था। 
 
गांव के सारे लोग उससे नफरत करते थे कोई उसके पास नहीं आता था। कभी किसी को दया आ जाती तो उसे खाने के लिए कुछ दे देते। गुरु जी उस कोढ़ी के पास गए और कहा- भाई हम आज रात तेरी झोपड़ी में रहना चाहते है, अगर तुझे कोई परेशानी ना हो तो। 
 
कोढ़ी हैरान हो गया क्योंकि उसके तो पास में कोई आना नहीं चाहता था। फिर उसके घर में रहने के लिए कोई राजी कैसे हो गया? कोढ़ी अपने रोग से इतना दुखी था कि चाह कर भी कुछ ना बोल सका। सिर्फ गुरु जी को देखता ही रहा। लगातार देखते-देखते ही उसके शरीर में कुछ बदलाव आने लगे, पर कह नहीं पा रहा था। 
 
गुरु जी ने मरदाना को कहा- रबाब बजाओ और गुरु जी उस झोपड़ी में बैठ कर कीर्तन करने लगे। कोढ़ी ध्यान से कीर्तन सुनता रहा। कीर्तन समाप्त होने पर कोढ़ी के हाथ जुड़ गए जो ठीक से हिलते भी नहीं थे। उसने गुरु जी के चरणों में अपना माथा टेका।
 
गुरु जी ने कहा- 'और भाई ठीक हो, यहां गांव के बाहर झोपड़ी क्यों बनाई है? 'कोढ़ी ने कहा- 'मैं बहुत बदकिस्मत हूं, मुझे कुष्ठ रोग हो गया है, मुझसे कोई बात नहीं करता, यहां तक कि मेरे घर वालो ने भी मुझे घर से निकाल दिया है। मैं नीच हूं इसलिए कोई मेरे पास नहीं आता।'
 
उसकी बात सुन कर नानक देव जी ने कहा- 'नीच तो वो लोग है, जिन्होंने तुम जैसे रोगी पर दया नहीं की और अकेला छोड़ दिया।'
 
आ मेरे पास मैं भी तो देखूं... कहां है तुझे कोढ़? जैसे ही गुरु जी ने ये वचन कहे कोढ़ी गुरु जी के नजदीक आया तो प्रभु की ऐसी कृपा हुई कि कोढ़ी बिलकुल ठीक हो गया। यह देख वह गुरु जी के चरणों में गिर गया। 
 
गुरु जी ने उसे उठाया और गले से लगा कर कहा- 'प्रभु का स्मरण करो और लोगों की सेवा करो यही मनुष्य के जीवन का मुख्य कार्य है।'

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों करते हैं दीपदान, जानिए इसके 12 फायदे
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

अगला लेख