Hanuman Chalisa
✕

नाग पंचमी के उपाय : 12 राशियों के 12 मंत्र और 12 सटीक उपाय

Updated: सोमवार, 1 अगस्त 2022 (12:29 IST)
नाग देवता (Naag Devta) की पूजा नागपंचमी (nag panchami) के दिन करने से जीवन के नाना प्रकार की परेशानियां खत्म हो जाती हैं। जिन व्यक्तियों को राहु और केतु की दशा या महादशा चल रही हो, कालसर्प दोष हो उस व्यक्ति को नाग महाराज का पूजन करना चाहिए तथा शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी से निर्मित अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। इससे समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है।
 
नाग देवता की पूजा नागपंचमी के दिन करने से जीवन के नाना प्रकार के संकट खत्म हो जाते हैं। जिन व्यक्तियों को राहु और केतु की दशा या महादशा चल रही हो, कालसर्प दोष हो उस व्यक्ति को नाग महाराज का पूजन करना चाहिए तथा शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी से निर्मित अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। इससे समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है। 
 
साथ ही नागपंचमी के विशेष अवसर पर निम्न मंत्र तथा उपायों को करने से जहां ग्रह दोष का निवारण होगा, वहीं जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि भी आएगी। 
 
यहां पढ़ें राशिनुसार मंत्र : nag panchami remedies
 
1. मेष- ॐ वासुकेय नमः
2. वृषभ- ॐ शुलिने नमः
3. मिथुन- ॐ सर्पाय नमः
4. कर्क- ॐ अनन्ताय नमः
5. सिंह- ॐ कर्कोटकाय नमः
6. कन्या- ॐ कम्बलाय नमः
7. तुला- ॐ शंखपालय नमः
8. वृश्चिक- ॐ तक्षकाय नमः
9. धनु- ॐ पृथ्वीधराय नमः
10. मकर- ॐ नागाय नमः
11. कुंभ- ॐ कुलीशाय नमः
12. मीन- अश्वतराय नमः। 
  
नाग पंचमी के 12 उपाय : 
 
1. मेष राशि- रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। 
 
2. वृष राशि- नागपंचमी से नियमित रूप 1 तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें (अगले 40 दिनों तक)।
 
3. मिथुन राशि- जातक नागपंचमी से शुरू करके अगले 40 दिनों तक कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। 
 
4. कर्क राशि- नागपंचमी से अगले 8 दिनों तक बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करें।
 
5. सिंह राशि- 1 लाल कपड़े में नारियल और 4 बादाम बांधें और किसी गड्ढे में दबा दें।
 
6. कन्या राशि- नागपंचमी के दिन से 5 दिनों तक शिव मंदिर में खोपरा-मिश्री का प्रसाद चढ़ाएं।
 
7. तुला राशि- नागपंचमी के 1 दिन पहले की रात्रि में जौ के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं और नागपंचमी वाले दिन सुबह पक्षियों को खिलाएं। 
 
8. वृश्चिक राशि- नागपंचमी के दिन नाग देव के पूजन के साथ श्री गणेश के पूजा करके लड्डुओं का भोग लगाएं। 
 
9. धनु राशि- आज के दिन सपेरों से नाग या सर्प को खरीदें और उन्हें मुक्त कर दें। 
 
10. मकर राशि- नागपंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल तथा जौ का दान करें। 
 
11. कुंभ राशि- नागपंचमी के दिन कोयले को बहते जल में प्रवाहित करें।
 
12. मीन राशि- आज शिव मंदिर में अष्टधातु का कड़ा अर्पित करके अपने हाथ में पहनें।

Nagpanchami 2022 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख