Periods Late Causes
जानिए गर्भावस्था के अलावा पीरियड्स लेट होने के कारण
Causes of Missed Periods
Missed Periods Causes: पीरियड्स या मेंस्ट्रुएशन की प्रक्रिया से हर महिला को हर महीने तक गुजरना पड़ता है। आमतौर पर 12 से 45 साल तक की उम्र तक पीरियड्स आते हैं। हालांकि, इन सबके बीच महिलाओ को मेंस्ट्रुएशन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है। ऐसी ही एक समस्या है पीरियड मिस होना। आमतौर पर प्रेग्नेंसी का शुरूआती लक्षण पीरियड मिस होना ही होता है। लेकिन, गर्भावस्था के अलावा और भी कई कारण हैं जिनकी वजह से आपके पीरियड्स आने में देर हो सकती है। ALSO READ: टीनएज से लेकर मेनोपॉज तक वाली महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं मोरिंगा के पत्ते, ऐसे कर सकती हैं सेवन
प्रेग्नेंसी के अलावा किन कारणों से हो सकते हैं पीरियड्स लेट (Causes of late periods)
क्रोनिक स्ट्रेस (Chronic stress)
जब आपको स्ट्रेस महसूस होता है तो इससे आपके शरीर में कॉर्टिसोल (cortisol) नामक हार्मोन्स का स्तर बढ़ सकता है। ये हार्मोन्स आपके पीरियड्स के साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं।
एक्सरसाइज (Intense exercise)
अगर आप अचानक से इंटेस या भारी एक्सरसाइज करना शुरू कर देती हे तो इससे आपकी माहवारी का शेड्यूल बिगड़ सकता है। इससे पीरियड्स डिले या मिस्ड पीरियड्स की परेशानी हो सकती हैं।
कई बार देखा गया है कि हार्ट डिजिज, थायरॉइड और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित महिलाओं में भी मेंस्ट्रुएशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन बीमारियों की वजह से आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।
दवाएं (Side effects of some medicines)
अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन करते हैं तो उनके साइड-इफेक्ट्स की वजह से आपके पीरियड्स पर लेट हो सकती हैं। मिर्गी की दवाएं, बर्थ कंट्रोल पिल्स (birth control pills) और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं से भी पीरियड्स लेट होने की समस्या हो सकती है। वहीं, एंटी स्ट्रेस या डिप्रेशन के इलाज के लिए मरीज को दी जाने वाली दवाएं भी माहवारी के लेट होने का कारण बन सकती हैं।
ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding)
बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को पीरियड्स लेट होने की समस्या हो सकती है। ब्रेस्टफीडिंग के समय महिलाओं को बहुत हल्के पीरियड्स हो सकते हैं। इसीलिए, देखा गया है कि प्रेगनेंसी के बाद पीरियड्स दोबारा स्टार्ट होने में 6 महीने तक का समय लग जाता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

