biodatamaker

क्या पीरियड्स के समय एक्सरसाइज से ओवेरी पर पड़ता है बुरा असर? जानिए क्या है सच्चाई

जानिए पीरियड्स के समय एक्सरसाइज को लेकर क्या हैं मिथ और फैक्ट्स

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (17:44 IST)
Exercise during periods : अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए क्योंकि इस पर बच्चेदानी पर बुरा असर पड़ता है। महिलाओं के मन में ये सवाल रहते ही है कि क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना ठीक नही होता है?

रिसर्च के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। अगर आपका पीरियड्स नॉर्मल है तो आप बिल्कुल उस दौरान आसान सी एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन उन लोगों को संभल कर रहना चाहिए जिन्हें ऐंठन और दर्द का सामना करना पड़ता है।ALSO READ: जानिए क्यों होता है पीरियड्स के समय ब्रेस्ट पेन, क्या ये सामान्य है

पीरियड्स में एक्सरसाइज कर सकते हैं या नहीं?
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से ऐंठन, सूजन और दर्द अच्छा होता है। साथ ही मूड स्विंग जैसी परेशानी से भी निजात मिलता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स में एक्सरसाइज बिल्कुल कर सकते हैं लेकिन इंटेंस वर्कआउट से बचना चाहिए। ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करना भी स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। नॉर्मल एक्ससाइज करेंगे तो आपको दर्द से राहत जरूर मिल जाएगी। लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज आपके शरीर में ऐंठन, मसल्स पेन, थकान और घबराहट महसूस हो सकती है।

पीरियड्स में ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको कमर और पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द बढ़ सकता है। इसलिए पीरियड्स में हल्का एक्सरसाइज ही करें। शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेज से आपको थकावट और कमजोरी हो सकती है।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख