Daily Horoscope
✕

किन्नरों को भी सुविधाएं उपलब्ध हों

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (17:13 IST)
किन्नर सभी जगह एक समूह बनाकर रहते हैं। इनके आपसी व्यवहार की बात ही निराली होती है। एक किन्नर दूसरे किन्नर के यहां मेहमान बतौर आता-जाता रहता है। वे इस प्रक्रिया को मेहमाननवाजी की तरह निभाते आ रहे हैं और आने वाले मेहमान किन्नर का स्वागत और बिदाई जी-जान से करते हैं।
 
मेहमान किन्नर को विदा करते समय इनकी आंखों में आंसू देखे गए हैं। वे कहते हैं कि बस ये ही तो हमारा परिवार है, जहां पर हम एक-दूसरे के सुख-दु:ख में सम्मिलित होते रहते हैं। किन्नरों का सम्मेलन भी होता रहता है, जहां वे अपने मुखिया किन्नर के समक्ष अपनी समस्या को रखते हैं। सिंहस्थ में किन्नर अखाड़ा भी है।
 
फिल्म 'कुंवारा बाप' में ये गीत काफी चर्चित हुआ था- 'सजी रही गली मेरी...'। जब कहीं पहली संतान होती है, तो वे वहां पहुंचकर व नाच-गाकर कर नेग मांगते हैं एवं बधाई पर बच्चे के लिए ऊपर वाले से दुआ भी मांगते हैं। सवाल ये है कि अधिकांश आवेदन में महिला-पुरुष का उल्लेख तो रहता है किंतु किन्नर का उल्लेख नहीं मिलता है, ऐसा क्यों? इनसे समाज की दूरियां भी समझ में नहीं आती। महिला-पुरुष इनसे दूरियां बनाकर रहते हैं जबकि वे भी इंसान हैं। धरती पर इनका भी अधिकार है।
 
थर्ड जेंडर को अब तक सामाजिक और पारिवारिक सहयोग पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया है। थर्ड जेंडर का मालूम होते ही इनके समुदाय में किन्नरों द्वारा शामिल किया जाता है। पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते छोड़कर इनको जाना होता है। कई किन्नर इतने सुन्दर होते हैं कि फिल्मी हीरोइन भी उनके सामने कुछ नहीं है। कहते हैं कि इनकी दुआएं काफी असरदार होती हैं।
 
अपनी आजीविका ये नाच-गाकर ही चलाते हैं। इन्हें सुविधाएं प्रदान कर इनकी समस्याओं का निदान होना चाहिए। जो हक महिला-पुरुष को प्राप्त है, वैसा ही हक थर्ड जेंडर को भी मिलना चाहिए। उनकी अपनी दुनिया है। भागदौड़भरी दुनिया में उनकी समस्याओं को अनदेखा न करें, आखिर वे भी तो इंसान हैं।
लेखक के बारे में
संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख