Daily Horoscope
✕

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2026 (20:31 IST)
विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष तक, सब लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में जुटे हैं। लेकिन क्या संसद, संवैधानिक संस्थाओं, न्यायपालिका और मीडिया की विश्वसनीयता बचाए बिना लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
 
बेचारा! लोकतंत्र बुरी तरह घबराया हुआ है। साथ ही भारी असमंजस में भी। उसे समझ में नहीं आ रहा कि आखिर क्यों सब उसे बचाने में लगे हैं। विपक्ष बचाए तो थोड़ा-बहुत समझ में आता है, लेकिन जो वर्षों से सत्ता में हैं, वे भी उसे बचाने के लिए पूरी ताकत से सड़क पर उतर आए हैं।
 
कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दल, जो वर्षों तक सत्ता का स्वाद चख चुके हैं, पिछले कई वर्षों से मुझे बचाने में जुटे हैं। कोई चुनाव नजदीक आता है तो उनकी मुहिम और तेज हो जाती है। मसलन, उनके अनुसार उस समय मेरे ऊपर खतरा और बढ़ जाता है।

आपके धरना, प्रदर्शन से तो मैं बचने से रहा

बचाने वालों से मेरी सिर्फ इतनी गुजारिश है कि एक बार मुझसे पूछ तो लेते कि क्या वाकई मेरे ऊपर कोई संकट है? क्या मैं गंभीर रूप से बीमार हूं या मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुका हूं?
 
अगर आपको लगता ही है कि वाकई मेरे ऊपर कोई संकट है तो क्या यही उसका समाधान है कि देश के युवा और देश की फोर्स आमने-सामने आ जाएं? आपके धरना-प्रदर्शन से आवागमन बाधित हो, भयंकर जाम लगे और अपनी रैलियों के लिए स्कूल-कॉलेज तक बंद करवा दिए जाएं? मेरी समझ से मुझे बचाने के नाम पर आप जो कुछ कर रहे हैं, वह सिर्फ तमाशा है। नौटंकी है!

मुझे बचाना है तो संसद में बचाएं, संवैधानिक संस्थाओं का भरोसा लौटाएं

अगर आपको लगता है कि मेरे साथ कुछ गड़बड़ है तो उसका इलाज उस संसद में है, जिसे आप चलने नहीं देते। चुनाव आयोग जैसी उन लोकतांत्रिक संस्थाओं में है, जिनकी विश्वसनीयता आम आदमी की नजरों में संदिग्ध होती जा रही है। बहुतों का मानना है कि न्यायपालिका भी काफी हद तक समझौतों के दबाव में है। सवाल उठाने वाली मुख्यधारा की मीडिया को आपने अपने विज्ञापनों के बूते अपनी भजन मंडली बना रखा है।
 
सच तो यह है कि आप पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ताओं में वार्तालाप नहीं, एकालाप करते हैं। कभी-कभार सवाल पूछने का अवसर कॉरपोरेट घरानों के चुनिंदा पत्रकारों को ही मिलता है। इनके सवाल और आपके जवाब, दोनों ही प्रायोजित नजर आते हैं।
 
कभी गलती से कोई चुभता हुआ सवाल आ भी गया तो आपका जवाब सवाल से बिल्कुल इतर होता है। मसलन, किस मीडिया समूह से हो? अच्छा, बैठ जाओ। लगता है तुम उनके फॉलोअर हो!
 
कभी-कभार तो ऐसा सवाल पूछने वाले पत्रकार की रोजी-रोटी पर भी बन आती है। ऐसा करते हुए आप यह भी नहीं सोचते कि किसी की रोजी-रोटी सिर्फ उसी की नहीं, उसके पूरे परिवार के पेट, परवरिश और दवा-दारू से जुड़ी होती है।
 
प्लीज! मुझे बचाने का नाटक करके तमाशा मत बनाइए। मैं तभी बचूंगा, जब मेरे चारों खंभे सुरक्षित रहेंगे। याद रखिए, लोकतंत्र की धारणा और उसकी विश्वसनीयता समग्रता में बनती है। मैं अकेला नहीं हूं। मेरे चार खंभे हैं। उन्हें सुरक्षित रखिए, तभी मैं भी सुरक्षित रहूंगा।
 
बाकी आपकी मर्जी!
लेखक के बारे में
गिरीश पांडेय
गिरीश पांडेय को विभिन्न मीडिया संस्थानों में तीन दशक से भी ज्यादा समय तक कार्य करने का अनुभव है। राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर इनकी गहरी पकड़ है। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख