dharma sangrah

लता जी : वसंत उदास कर गईं...

Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (10:47 IST)
सुर स्तब्ध,राग गमगीन, ताल लय सब भीगे नयन....संगीत की देवी ने वसंत का मौसम चुना अलविदा के लिए.... जैसे साक्षात सरस्वती आई हो लेने स्वर कोकिला को....एक आवाज जो भीतर तक जाकर सोए तार सप्तकों को झंकृत कर देती थी... एक आवाज जिसके होने से हम आश्वस्त थे कि जीवन का कोई आयोजन हो, मन का कोई मौसम हो....रुलाई फूट रही हो या झूम जाने का मन हो एक आवाज नेपथ्य से हमेशा उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए होगी....
 
जुबान पर कोई एक गाना लताजी का होगा ही....आज सब सन्नाटा है..शून्य है....बिखरा हुआ है..... मीठी सी वह तान साक्षात नहीं सुन सकेंगे अब हमारे कान.....लेकिन वे सिर्फ देह से मुक्त हुई हैं सच तो यह है कि वे यहीं हैं हर कहीं हैं....हम सबमें हैं हम सबके साथ हैं.... आह!! इस बार ये कैसा वसंत, कोयल का भी बैठा जा रहा कंठ....
 
उनका शालीन व्यक्तित्व, गरिमामयी मुस्कान,सादगीपूर्ण आचरण और फिर खिलखिलाती उनकी वो हंसी उन्हें सबसे अलहदा बनाती थीं.... विवादों में भी रहीं तो कभी अपनी भाषिक मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया....उन जैसे लोग सच में विरले होते हैं....बहुत खास और करोड़ों दिलों के पास होते हैं....
 
जब तक इस दुनिया में आवाज है,स्वर हैं, राग रागिनियां हैं....यह सुरीला नाम 'लता' हमेशा जिंदा रहेगा-.....
 
क्योंकि ऐसी 'लता' कभी नहीं मुरझाया करती है जिनकी आवाज उनकी पहचान हुआ करती है..... 
 
हर साल वसंत आएगा...कोयल कूकेगी,फूल मुस्कुराएंगे और आप बहुत शिद्दत से याद आएंगी....मानस में विराजित सरस्वती के साथ आपको भी शब्दों और सुरों के फूल अर्पित करेंगे... इस वक़्त शब्द थरथरा रहे हैं और पार्श्व में बज रहा है  ....मेरी आवाज ही पहचान है गर याद रहे.... अश्रुपूरित नमन स्वर कोकिला....

ALSO READ: लता मंगेशकर पर कविता : लता तुमसे रंग लौटते हैं संसार में
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख