shradh paksha
✕

अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की मुबारकबाद

Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2016 (12:06 IST)
अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस है आज। पुरुषों के बेहतर स्वास्थ्य ,उनकी सकारात्मक ऊर्जा ,उनके सहयोग ,उनकी कर्मठता ,उनके सतत संघर्षशील जीवन को समर्पित यह दिवस .....मित्रों महिलाओं के हित में जहां तमाम ज़रूरी बातें हैं वहीं पुरुषों की ,उनके उदार ,कर्मठ जीवन की अच्छाईयों पर बात करना भी उतना ही ज़रूरी है।


आसमान सा ह्रदय लिए यह पुरुष जहां पुत्र ,पति ,पिता ,मित्र और पौत्र बनकर जीवन के हर रिश्ते को बखूबी निभाते हैं वहीं जीवन क्षेत्र में सतत कर्म करते हैं, भावनाओं से ऊपर उठ दुनिया के हर कोने में श्रम ,साहस ,पौरुष और शक्ति का पर्याय बन संघर्ष करते उस पुरुष शक्ति को सलाम .....सरहद पर जो देश की खातिर हर समय सीना तान खड़े होते हैं उन जवानों को ,उनके जज़्बे को सलाम .... बेटी को विदा करने वाले पिता के आंसुओं को सलाम ......मां-पिता की सेवा में तत्पर हर पुत्र को सलाम ,बहन का ध्यान रखने वाले हर भाई को सलाम ,पत्नी को मान और प्यार देने वाले हर पति को सलाम ,शिक्षा ,ज्ञान ,समझ ,खेल,प्रबंध, जीवन के हर क्षेत्र में सतत अग्रसर हर युवा सोच को सलाम.......महिला की अस्मिता की रक्षा करने वाले हर पुरुष को सलाम ,पुरूषों की यह सकारात्मक शक्ति ,यह साहस ,यह दिलेरी दुनिया को और बेहतर बनाने में सफल हो ......यही कामना है.....सभी पुरुषों के सुखद ,स्वस्थ ,सफल जीवन की कामना के साथ पुरुष दिवस की मुबारकबाद......

लेखक के बारे में
रीमा दीवान चड्ढा
स्वतंत्र पत्रकार एवं कवयित्री.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

अगला लेख