Hanuman Chalisa

अदरक की चाय के 5 फायदे, जरूर जानिए

सर्दी हो या बरसात का मौसम, शुरू होते ही गर्म पेय पदार्थों का प्रयोग अधि‍क होने लगता है। अगर बात हो चाय की, तो इस मौसम में चाय की मांग और मजा, दोनों ही दुगुने हो जाते हैं। खास तौर से सर्दियों में अदरक वाली चाय को काफी पसंद किया जाता है, जो न केवल चाय के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक होती है। आइए जानते हैं, अदरक वाली चाय के यह फायदे -

1 अदरक वाली चाय का सेवन आपको सर्दी और इससे होने वाली बीमारियों से बचाता है। चूंकि अदरक की प्रकृति गर्म होती है, यह शरीर में गर्माहट पहुंचाती है, साथ ही आलस को भी दूर भगाती है।

2 यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है, जिसके कारण भी आप शीतजनित बीमारियों से बचे रहते हैं। सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द के लिए अदरक की चाय एक बेहतरीन इलाज है।


 
 
3  यह आपके रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है। यह वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को दूर करने में मददगार है।

4  महिलाओं में माहवारी संबंधी समस्याओं के होने पर अदरक वाली चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। यह रक्तसंचार को भी बेहतर करने में सहायक है। यह शारीरिक दर्द में भी लाभ देती है।


 
 
5  अगर आपको भूख नहीं लगती, तो अदरक वाली चाय पीना आपके लिए लाभप्रद है। अदरक भूख बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको नियमित तौर पर भूख लगने और पाचन को सही करने में मदद करेगा।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

अगला लेख