kalsarpa dosh calculator
✕

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस : एक लघुकथा

Updated: शनिवार, 25 जून 2016 (11:50 IST)
दीपावली के दिन की घटना याद आ रही है। उस दिन मैं बाहर बैठा हुआ ऊपर आकाश में उड़ते पंछी को देख रहा था कि वह पंछी अपनी चोंच में दाना लेकर चूजों को खिलाने लगा। पंछी का अभिवादन चूजे पंखों को फड़फड़ा कर तालियों के समान कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मानो उनकी भी दीवाली हो। ठीक उसी पेड़ के नीचे बने घर में मां अपने भूखे बच्चों के लिए दीपावली के दिन अपने पति का इंतजार इस उम्मीद से कर रही थी कि वह इनके लिए कुछ ना कुछ तो जरुर लाएंगे।

किन्तु शराब के नशे में दीपावली पर जुएं में हार कर लड़खड़ाते कदमों से घर आने पर मोहल्ले वाले करने लगे उसका गालियों से अभिवादन और मैं बैठा सोचने लगा कि अच्छा है पंछी शराब नहीं पीते, नहीं तो उनके भी हालात उस इंसान की तरह हो जाते जिनके बच्चे दीपावली पर्व पर पेड़ के नीचे बने घर में भूखे सो गए थे। वह शराबी इंसान अब इस दुनिया में नहीं रहा किन्तु उनकी मां मजदूरी कर के अपने बच्चों के संग बिन पति के दूसरी दीपावली मना रही है और सोच रही है कि पति शराब नहीं पीते तो बच्चे अपने पिता के संग पटाखे और रोशनी के दीप जलाते। 

लेखक के बारे में
संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

अगला लेख