Daily Horoscope
✕

पीरियड्स में जरुर अपनाएं, यह 11 घरेलू उपाय...

Written By WD
Published: शुक्रवार, 24 जून 2016 (17:55 IST)
मासिक धर्म के समय आमतौर पर कुछ समस्याओं का होना आम बात है। कभी-कभी यह समस्याएं दैनिक कार्यों और दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं, मासिक धर्म की तकलीफों से बचने के लिए कुछ आसान उपाय - 
 
1  पेट में दर्द होने की समस्या में गर्म पानी से सिंकाई करने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसके लिए सिंकाई वाले बैग या किसी बॉटल में गर्म पानी लेकर पेट पर रखकर सिकाई करें। 

2  सबसे बेहतर तरीका है, पेटदर्द शुरू होते ही कोई गर्म पेय पी लें। इसमें गर्म पानी, चाय या कॉफी का प्रयोग आप कर सकती हैं। इसे पीने के तुरंत बाद आप राहत महसूस करेंगे। 
 
3  पीरियड्स ठीक से नहीं आने पर हींग का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। हींग खाने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। 

4 इस समय सहिजन, सफेद कद्दू, करेला, तिल का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलाव पालक, अंडा व सोयाबीन का नियमित प्रयोग करने के साथ ही प्रतिदिन दूध जरूर पिएं।
 
5  माहवारी के समय, खासतौर से अंतिम समय में कब्ज‍ियम की समस्या सामने आती है। इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो कब्ज बढ़ाए। 

6  माहवारी के दौरान खट्टी चीजों से हमेशा परहेज करें। ये शरीर के अंगों में सूजन पैदा करते हैं। इसके अलावा बैंगन, मीट, पीला कद्दू अौर आलू का सेवन पहले से ही बंद कर दें। 
7 माहवारी शुरू होने के पहले ही सौंफ या तिल का सेवन करने से फायदा होता है। इससे माहवारी समय पर आती है। इसके अलावा तिल के बीजों को जीरा पाउडर और गुड़ के साथ मिलाकर खाने से भी फायदा होता है। 

8  पपीता खाना भी बेहद लाभदायक होता है। कई महलाएं इसका प्रयोग समय पर माहवारी लाने और गर्भ से मुक्ति‍ पाने के लिए भी करती हैं। इसके अलावा इससे पेट की अन्य समस्याएं भी ठीक होती हैं। 
 
9  पिसा हुआ धनिया, शक्कर के बूरे के साथ घी में सेंक कर खाने से भी मासिक धर्म की समसयाआं से निजात मिलती है। इसे दिन में तीन बार लगभग 2-2 चम्मच मात्रा में खाएं। 

10 अनार के छिलकों को सुखाकर, उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को प्रतिदिन एक चम्मच ठंडे पानी के साथ लें। इससे माहवारी नियमित होगी और तकलीफों से भी आजाद मिलेगी। 
 














 



11 धनिया पाउडर को पानी में उबालकर, आधा रहने पर उतार लें। अब से छानकर मिश्री के साथ पिएं। इससे माहवारी के समय बहुत आराम मिलता है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख