dharma sangrah
✕

क्यों न इस संक्रांति सभी की नजर केवल पतंग पर ही नहीं, आपके सुंदर चेहरे पर भी टिक जाए...

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (14:43 IST)
मकर संक्रांति के दिन आमतौर पर छोटे-बड़े, लड़के-लड़कियां, महिला-पुरुष सभी घर की छत पर या किसी मैदान में इकट्ठे हो कर पतंग उड़ने का मजा लेते हैं। ये पर्व पतंगबाजी के साथ ही हंसी-ठिठौली और रोमांस का भी है, जैसा की आपने हिन्दी फिल्मों में देखा ही होगा, कई रोमांटिक गाने इस पर्व पर फिल्माए गए हैं। ऐसे में इस दिन के लिए लड़कियों और महिलाओं को भी पतंगबाजी के लिए खास तरीके से तैयार होना और सुंदर दिखना तो बनता ही है।
 
कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति आने में है और इस दिन तिल और गुड़ का खास महत्व होता है। ऐसे में कैसा रहेगा अगर हम आपको 'तिल का फेस पैक' बनाने की विधि बताएं? जिससे की आप इस दिन के लिए अपना रूप निखार सकें और सभी की नजर आप पर टिक जाएं।
 
तो आइए, जानते हैं 'तिल का फेस पैक' बनाने की विधि -
 
1) सबसे पहले तो कटोरी में 1 चम्मच तिल का पाउडर लें, इसमें एंटी एजिंग तत्व होते है, जो त्वचा को अंदर से जवां बनाने में मदद करते हैं।
 
2) अब इसमें 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं। ये त्वचा को गोरा बनाने में मदद करता है।
 
3) अब इसी कटोरी में आधा चम्मच चंदन पाउडर डालें, ये त्वचा में कसाव बनाए रखने में सहायक होता है। 
 
4) अब कटोरी में 1 विटामिन ई कैप्सूल डालें, ये त्वचा को कोमल बनाने में मदद करेगा।
 
5) अब कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध डालकर, सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। 
 
6) अब आपका फेस पैक तैयार है, इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट सुखाने के बाद गुनगुने पानी से धोलें। आपका चेहरे खिल उठेगा और चमकने लगेगा।  
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख