Hanuman Chalisa
✕

ठंड में चिक्की/ गुड़पट्टी खाने के 5 बेहतरीन फायदे

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (16:01 IST)
सर्दी के दिनों में, तिल, गुड़ और मूंगफली के दानों और ड्रायफ्रूट्स से बनाई जाने वाली स्वादिष्ट मीठी चिक्की यानि गुड़पट्टी यूं तो सभी को पसंद होती है, लेकिन स्वाद का आनंद लेने के अलावा इसके कुछ फायदे भी हैं, जो आप नहीं जानते। जानें यह 5 फायदे - 
 
1 इसका पहला फायदा तो यह है, कि यह इतनी स्वादिष्ट होती है, कि आप इसे खाने के बाद काफी संतुष्ट महसूस करते हैं और तनाव रहित भी। यकीन नहीं होता तो खा कर देख लीजिए।

2 दूसरा बड़ा फायदा यह है कि ठंड के दिनों में यह शरीर को गर्माहट प्रदान करते हुए आपके स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखती है और बीमार नहीं होने देती। इस के अलावा यह हीमोग्लाबिन को बढ़ाने में भी सहायक होती है।

3 यह पेट की समस्या से आपको निजात दिलाती है और आपके पाचन को दुरुस्त करती है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या भी इससे हल की जा सकती है। रक्त के संचार को बेहतर बनाने में भी यह मददगार है।


4 यह सर्दी, जुकाम औार ठंड में होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक है। यह जोड़ों की समस्या में भी काफी फायदेमंद है और शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मददगार।
5 यह आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, जिंक, फोट, नियासिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, विटामिन बी6, आदि से भरपूर होती हैं और इसके अलावा भी कई पोषक तत्वों का सीधा लाभ दिलाने में मददगार होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख