sundarkand
✕

आसिफा वापस नहीं लौटी...

Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (11:15 IST)
मंजरी भूरी आंखों वाली, गोरी चिट्टी, चंचल और खूब बातूनी थी वो....बातों से तो दिल जीत ही लिया करती थी, जानवरों से उसका लगाव उसे चरवाही में निपुण बनाता था....अपने भाई से गोद लिया था उसकी मां और पिता ने उसे...मगर अचानक उस दिन जंगल से घोड़ों को लेने गई आसिफा वापस नहीं लौटी...खूब ढूंढा घर वालों ने भी पुलिस वालों ने भी....सिर्फ दो जगह को छोड़कर...जहां से उससे जुड़े सुराग मिल पाते....
 
मंदिर में ही तो रखा गया था उसे, जहां नशे की गोलियां खिलाई गई, मारा गया, मारने से पहले रेप किया गया और फिर अपनी जांघों पर उसकी गर्दन रख कर गला दबा दिया गया....पर वो ज़िंदा थी...फिर उसकी पीठ पर पैर रखे गए और पुरज़ोर तरीके से गला दबाया गया....नन्ही सी जान कितना दम भरती.. वो भी नशे में.....मंजरी आंखें बंद कर दी गईं....शब्दों को मौन कर दिया गया और चंचलता हमेशा के लिए अब स्थिर हो गई.....मकसद सिर्फ इतना था,कि उनकी बिरादरी को अपनी जगह से दूर भेजना था...
 
जिस समाज में हम अभी जी रहे हैं, बच्चों से रेप या शोषण की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण ज़रूर हैं लेकिन नई नही हैं...आए दिन इस तरह के मामले सुनने और देखने मे आते हैं जो बेहद निंदनीय है...
 
लेकिन 8 साल की आसिफा के साथ हुई रेप की ये घटना एक बार फिर झिंझोड़कर रख देती है और न केवल के सवाल उठाती है, बल्कि उस सभ्य समाज को कटघरे में खड़ा करती है जो अपने सुख, भोग, इच्छा और दंभ का शिकार किसी को भी बना लेने का दुस्साहस कर लेता है...
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख