शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. मध्यप्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगा मोदी का कैंपेन, 5 दिन में लेंगे 10 सभाएं
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (14:56 IST)

मध्यप्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगा मोदी का कैंपेन, 5 दिन में लेंगे 10 सभाएं

मध्यप्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगा मोदी का कैंपेन, 5 दिन में लेंगे 10 सभाएं - मध्यप्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगा मोदी का कैंपेन, 5 दिन में लेंगे 10 सभाएं
मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बच चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी के लिए प्रदेश में 16 नवंबर से कैंपेन शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 5 दिन में 10 सभाएं लेंगे।
 
चुनाव अभियान के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ संगठन ने बैठक करके प्रदेश भाजपा की ओर से कार्यक्रम तय कर दिया है। पहले मोदी मध्यप्रदेश को चार दिन देने वाले थे, लेकिन अब वे पांच दिन देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 14 नवंबर के बाद तेजी से मध्यप्रदेश में सक्रिय होंगे। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि को अधिक से अधिक भुनाना चाहती है। प्रचार थमने के ठीक पहले तक प्रधानमंत्री 150 से 200 विधानसभाओं तक पहुंचना चाहते हैं।
 
16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहडोल और ग्वालियर में एक साथ दो सभाएं लेंगे। प्रधानमं‍त्री नरेन्द्र मोदी 18 को छिंदवाड़ा-इंदौर, 20 को झाबुआ-रीवा, 23 को मंदसौर-छतरपुर और 25 नवंबर को विदिशा-जबलपुर में सभाएं लेंगे।