Hanuman Chalisa

शिवराज बोले, कांग्रेस की सरकार वादाखिलाफी की सरकार

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (22:07 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार वादाखिलाफी की सरकार है। इनके नेता सिर्फ वचन देना जानते हैं, लेकिन उनको पूरा करने का काम भाजपा की सरकार करती है।
 
चौहान मंगलवार को यहां पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, फिर कर्नाटक के चुनाव में भी यही वादा किया, लेकिन आज तक वे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। अब मध्यप्रदेश के किसानों को कर्ज माफी का सपना दिखा रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने ग्वालियर की भितरवार विधानसभा के मोहना में अनूप मिश्रा, भिंड की विधानसभा अटेर के परा में अरविंद सिंह भदौरिया, भिंड की ही विधानसभा लहार में रसाल सिंह और विधानसभा मेहगांव के गोरमी में राकेश शुक्ला के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया।
 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर खूब प्रहार किए। उन्होंने कहा कि चाहे देश हो या मध्यप्रदेश। हर जगह जब कांग्रेस का राज था,  तो कांग्रेस के नेताओं ने खूब भ्रष्टाचार किया था। अखंड भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी कांग्रेस की सरकारें। टूजी, थ्रीजी, कोयला घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए हैं। (वार्ता) 

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख