Daily Horoscope
✕

वरिष्ठ भाजपा नेता संबित पात्रा को बड़ा झटका, भोपाल में एफआईआर

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (22:06 IST)
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर भोपाल में केस दर्ज किया गया है। संबित पात्रा पर सार्वजनिक स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
 
 
संबित पात्रा ने चुनाव आयोग की अनुमति के बिना भोपाल के एमपी नगर में सार्वजनिक स्थल पर पत्रकार वार्ता की थी। इसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी। संबित पात्रा मध्यप्रदेश चुनाव के समय भोपाल में रहकर प्रदेश मीडिया का कामकाज संभाल रहे हैं।
 
इससे पहले 27 अक्टूबर को भोपाल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित्त पात्रा ने राहुल पर हमला बोलते हुए नेशनल हेरॉल्ड की बिल्डिंग के सामने सड़क किनारे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल पर हमला बोला था। भाजपा ने नेशनल हेरॉल्ड की बिल्डिंग के गलत इस्तेमाल के लिए सोनिया और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।
 
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के सड़क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस ने पूरे मामले की शिकायत पर निर्वाचन आयोग से की है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख