dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश दौरे में राहुल गांधी हुए 'कन्फ्यूज', शिवराज पुत्र पर पहले लगाए आरोप, फिर बोले...

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (12:21 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लेने वाले बयान पर पलटी मार ली है। राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा में इतना भ्रष्टाचार है कि कल मैं कन्फ्यूज हो गया था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापम घोटाला किया है।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर आपराधिक मानहानि का केस करने की बात कही थी। राहुल ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स मामले में घसीटा था।
 
राहुल गांधी ने पनामा पेपर और व्यापम का जिक्र करते हुए पिता-पुत्र की जोड़ी पर निशाना साधा था। बयान को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स में मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम लेकर सारी हदें पार कर दीं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा था कि हम राहुल गांधी पर मानहानि केस करने जा रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी की तरफ से सफाई सामने आ गई। राहुल गांधी ने सोमवार को झाबुआ में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में सामने आया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
अब राहुल ने इस बयान पर गलती मानकर सफाई दी है। हालांकि इस सफाई में भी राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तंज कसते ही नजर आए। उन्होंने पनामा पेपर्स वाले बयान पर गलती मानते हुए भी शिवराजसिंह चौहान को ई-टेंडरिंग और व्यापम घोटाले का आरोप लगा दिया।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख