Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी के रोड-शो में होगा टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

Updated: रविवार, 16 सितम्बर 2018 (18:38 IST)
भोपाल। सोमवार को भोपाल में राहुल गांधी के रोड-शो के जरिए कांग्रेस चुनाव से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। राहुल भेल दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उससे पहले वे एक रोड-शो भी करेंगे। 
 
रोड-शो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जहां व्यापक तैयारी की है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के टिकट दावेदार अपना  शक्ति प्रदर्शन करने कभी तैयारी में है। 'वेबदुनिया' ने जब पूरे रोड-शो के रास्ते का जायजा लिया तो देखा कि टिकट ते दावेदारों ने राहुल के स्वागत के लिए जो होर्डिंग और बैनर लगाए हैं, उसके जरिए अपनी टिकट दावेदारी भी पेश कर दी है। 
 
राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर गोविंदपुरा के भेल दशहरा मैदान तक करीब 18 किलोमीटर तक के रास्ते के दोनों ओर पार्टी के नेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं, जिसमें हर नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत कर रहा है। अगर इन होर्डिंग को देखा जाए तो इसमें स्वागत करने वाले नेता के अलावा वो नेता किसी विधानसभा सीट से हैं, उसका भी बकायदा जिक्र है। 
 
ऐसा नहीं है कि केवल भोपाल के टिकट के दावेदारों ने अपने होर्डिंग लगवाए है। भोपाल के साथ ही इंदौर, जबलपुर, देवास समेत बुधनी से भी टिकट के दावेदारों के होर्डिंग लगे हैं। 18 किलोमीटर लंबे रोड-शो के रास्ते को कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बैनर पोस्टर से पाट दिया है।
 
रास्ते में पड़ने वाले हर चौराहे और रास्ते में पार्टी के बड़े नेताओं के होर्डिंग और कट आउट लगे है...वहीं प्रदेश के सभी 51 जिलों के जिला कार्यकारिणी के स्वागत गेट पार्टी ने लगाए है। पार्टी ने हर टिकट के दावेदार को 5 हजार कार्यकर्ता को लाने का निर्देश दिया है, जिसके आकलन के बाद पार्टी उनके टिकट दावेदारी का फैसला करेगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख