Daily Horoscope

राहुल गांधी का आरोप, आलोक वर्मा को इसलिए हटाया गया, क्योंकि वे राफेल सौदे की जांच शुरू करने जा रहे थे

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (22:44 IST)
उज्जैन। सीबीआई मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को एजेंसी से इसलिए हटाया गया, क्योंकि वे राफेल लड़ाकू विमान सौदे की जांच शुरू करने जा रहे थे।
 
 
मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके के 2 दिवसीय चुनावी दौरे के पहले दिन यहां दशहरा मैदान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा- इन दोनों भाजपा नेताओं ने भी सवाल उठाया और कहा कि राफेल सौदे में कोई न कोई गड़बड़ है। सीबीआई निदेशक राफेल पर जांच शुरू करने जा रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि इस जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता। पूरे देश को पता चल जाता कि चौकीदार ने क्या किया, कितना पैसा अनिल अंबानी की जेब में डाला। सौदा क्यों, कैसे मिला, पैसा कहां गया? पूरे देश को पता लग जाता। अनिल अंबानी की कंपनी राफेल सौदों को लेकर उस पर लगे आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डरते हैं कि जिस दिन सीबीआई द्वारा राफेल की जांच शुरू हो गई, उस दिन देश को पता लग जाएगा कि चौकीदार 'चोर' है।
 
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यहां एक गरीब महिला को गलत आया 1 लाख रुपए का बिजली का बिल नहीं भरने पर जेल में डाल दिया जाता है, वहीं विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग बैंकों का हजारों करोड़ रुपया लेकर विदेश भाग जाते हैं और सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख