dharma sangrah

कार्यकर्ता महाकुंभ में बोले मोदी-कहा जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (22:06 IST)
भोपाल। राफेल के मुद्दें पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए 'चौकीदार' को चोर बताए जाने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जवाब दिया है।
 
भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हर गाली का उनके लिए उपयोग किया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि डिक्शनरी में कोई गाली ऐसी नहीं बची जिसका कांग्रेस ने उनके लिए उपयोग न किया हो।
 
मोदी ने कहा कि उनको गालियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मोदी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि आप चाहे जितना कीचड़ उछाल लो। लेकिन ये याद रखना कि कमल कीचड़ में ही खिलता है और कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी कमल उतना ही खिलेगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपनी जागीर समझती थी। कांग्रेस को ये बर्दाश्त नहीं है कि एक चाय वाला पीएम,किसान का बेटा शिवराज मुख्यमंत्री बन जाए।
 
देश के बाहर गठबंधन तलाश रही है कांग्रेस : मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आज देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में मोदी को हराने में गठबंधन बनाने में नाकाम रहने के बाद अब कांग्रेस देश के बाहर गठबंधन खोज रही है।
 
मोदी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या अब ऐसा होगा कि देश के बाहर के लोग तय करेंगे कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा। मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस को ये सोचना चाहिए कि देश की सवा सौ साल पुरानी पार्टी की ये हालत कैसे हो गई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने अहंकार के चलते ही 400 सीटों से 44 तक सिमट कर रह गई है।
 
महा गठबंधन को लेकर मोदी का तंज : कार्यकर्ता महाकुंभ में पीएम मोदी ने 2019 के कांग्रेस के महा गठबंधन की कोशिश पर तंज कसते हुए कहा कि आज मोदी से घबराकर कांग्रेस छोटे छोटे दलों के पैर पकड़ रही है। मोदी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी हार से सीखना चाहिए और हार क्यों हो रही है उस पर मंथन करना चाहिए। मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस आत्म चिंतन करें तो उसे हर किसी के गोद में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
कांग्रेस का नसीब खराब : कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही आज उसको सू्क्ष्मदर्शी से ढूढना पड़ रहा है। मोदी ने कहा कि अगर किसी का नसीब ही खराब हो तो हम क्या कर सकते हैं।
 
कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र : कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए मोदी ने कहा, चुनाव जीतने की एक मात्र जड़ी बूटी है अपना बूथ जीतना। मोदी ने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प दिलाते हुए कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता को अपना बूथ जीतना ही होगा जिससे कि मध्यप्रदेश में चौथी बार शिवराज सरकार और 2019 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में वो एक बार फिर कांग्रेस को जमीन पर लाकर पटकना चाहिए।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

अगला लेख