sawan somwar

मोदी बोले, कांग्रेस का एक भी नुमाइंदा जीतना नहीं चाहिए

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (10:37 IST)
रीवा में भाजपा के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आपसे आग्रह करने आया हूं कि कांग्रेस का एक भी नुमाइंदा जीतना नहीं चाहिए। एक भी जीतना नहीं चाहिए। ये कांग्रेस का अहंकार किसी की परवाह नहीं करना, अनाप-शनाप हर किसी का अपमान करना... ये जो उनका अहंकार है, उस अहंकार को चूर-चूर करने के लिए 28 नवंबर एक मौका है।


मोदी ने जनता को याद दिलाया कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने से पिछले साढ़े चार साल में यहां तेजी से विकास हुआ है, जबकि इससे पहले शिवराज सरकार को केन्द्र की यूपीए सरकार से हर दिन अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ना पड़ी। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को वोट डालने से पहले कांग्रेस के 55 साल और 15 साल के भाजपा शासन को पलभर के लिए याद कर लीजिए।

उन्होंने दिल्ली पर राज करने वाले शासकों की चार पीढ़ियों का शासन समाप्त होने को स्मरण करते हुए कहा, मुझे दिल्ली में लोग कहते हैं कि दिल्ली की एक विशेषता है। सतयुग देख लो, त्रेतायुग देख लो, मुगल सल्तनत देख लो, कहते हैं दिल्ली को एक ऐसा श्राप है कि किसी की कितनी ही सल्तनत बड़ी क्यों न हो, लेकिन चौथी पीढ़ी आने के बाद वह समाप्त हो जाती है।

पीएम ने कहा कि चौथी पीढ़ी के आगे किसी का कुछ बचता ही नहीं है। कांग्रेस का भी वही हाल हुआ है। वह अब चौथी पीढ़ी पर अटकी हुई है, अब बचने वाली नहीं है।

उन्होंने देश के 1.25 करोड़ लोगों को अपना परिवार बताते हुए कहा, आपके पुरुषार्थ और संकल्प से मैं जुड़ा हुआ हूं। आप 10 घंटे तो मैं 11, आप 14 घंटे तो मैं 15 घंटे काम करूंगा। परिवार का मुखिया जिस प्रकार परिवार की भलाई के लिए अपने आप को खपा देता है, मैं भी 1.25 करोड़ देशवासियों के अपने परिवार की भलाई के लिए पल-पल, तिल-तिल अपने आप को खपाता रहा हूं और मैं उसमें कमी नहीं आने दूंगा। इस बात का आपको विश्वास दिलाता हूं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या 55 साल में कांग्रेस को सूरज नहीं दिखा। कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में प्रदेश में केवल 30 मेगावॉट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन होता था, जबकि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में 4000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादित होने लगी है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख