suvichar

भाजपा का स्टार प्रचारक हुआ बागी, बढ़ेगी वित्तमंत्री की मुसीबत

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (18:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद अब स्थिति साफ हो गई है। इस बार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी भाजपा को इस बार सबसे ज्यादा बागियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
भाजपा के लिए इस बार बागी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं। भाजपा की तरफ से सबसे बड़ी बगावत दमोह में पूर्व मंत्री और चार बार के सांसद रामकृष्ण कुसमारिया ने दमोह और पथरिया सीट दो जगह से चुनावी मैदान में उतरकर भाजपा के समाने मुसीबत खड़ी कर दी है।
 
दमोह में रामकृष्ण कुसमारिया शिवराज सरकार में वित्तमंत्री जयंत मलैया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी है। कुसमारिया को मनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने काफी मानने की कोशिश की, लेकिन कुसमारिया ने प्रभात झा को बैरंग लौटा दिया।
 
बीजेपी के लिए कुसमारिया का चुनाव लड़ना कितना बड़ा झटका है, उसको इस बात से समझा जा सकता है कि कुसमारिया को भाजपा  ने अपना स्टार प्रचारक बनाया था साथ ही वे प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य भी थे। ऐसे में कुसमारिया के बागी होकर चुनाव लड़ने से पार्टी संगठन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 
 
वहीं कुसमारिया के चुनाव लड़ने से कुर्मी वोट बैंक के टूटने का भी खतरा हो गया है। कुसमारिया के चुनाव लड़ने पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि अभी भी उम्मीद है कि कुसमारिया मान जाएंगे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

अगला लेख