suvichar

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में लगेगा बॉलीवुड का तड़का! प्रचार करेंगे गोविंदा, मिथुन और नाना पाटेकर

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (17:07 IST)
भोपाल। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही राज्य में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। मध्यप्रदेश के चुनाव में बॉलीवुड का तड़का लगने जा रहा है। फिल्म स्टार गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और नाना पाटेकर राज्य में पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे जयस के लिए चुनाव प्रचार करते दिखाई दे सकते हैं।
 
2 अक्टूबर को धार के कुक्षी में होने जा रहे जयस के आदिवासी सम्मेलन में फिल्म अभिनेता गोविंदा मंच पर दिखाई देंगे। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल अलावा ने गोविंदा का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें गोविंदा ने खुद सम्मेलन में शामिल होने की बात कही है। इसके साथ ही फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती और नाना पाटेकर आने वाले दिनों में जयस के लिए चुनावी मंचों पर नजर आ सकते हैं। जयस 2 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।
जयस से क्यों परेशान सियासी दल : अब सवाल यह उठता है कि महज पांच साल पहले बने संगठन जयस से भाजपा और कांग्रेस क्यों परेशान है। परेशानी के पीछे वोटों और सीटों का ऐसा समीकरण है जो एक समय प्रदेश की सियासत में कांग्रेस की ताकत होती थी, लेकिन साल 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आदिवासियों के बीच अपना जनाधार बढ़ाते हुए बड़ी जीत हासिल की थी।
 
मध्यप्रदेश में आदिवासी वर्ग की आबादी 21 प्रतिशत है, वहीं विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। इसमें से 2013 के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 32 सीटों पर कब्जा जमाया था तो कांग्रेस को सिर्फ 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था, वहीं प्रदेश में 30 के करीब ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां आदिवासी वोटों का जीत-हार में बड़ा रोल होता है।
आदिवासी वोट बैंक के इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए साल 2013 में बने संगठन जयस ने आदिवासी इलाकों में पिछले दिनों अपनी गहरी पैठ जमाई है। ऐसे में चुनाव के समय संगठन आदिवासी सीटों पर बड़ा असर डाल सकता है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

सावन सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, करंट की अफवाह से मची भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

अगला लेख