dharma sangrah

मोदी का बड़ा हमला, भारत के बाहर गठबंधन ढूंढ रही है कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (21:25 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर आरोपों की ओर संकेत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार पर कीचड़ उछाल रही है क्योंकि उसे विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के मुकाबले यह आसान लगता है।
 
उन्होंने यहां जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'अब कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है। यदि गठबंधन सहयोगी मिल भी जाएं तो गठबंधन सफल नहीं होगा। इसलिए (कांग्रेस द्वारा) भारत के बाहर समर्थन ढूंढा जा रहा है।' मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।
 
मोदी ने कहा, 'क्या दुनिया के देश तय करेंगे कि हिन्दुस्तान में अब प्रधानमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस पार्टी का क्या हाल हो गया है। क्या सत्ता खोने के बाद आपने (कांग्रेस ने) संतुलन भी खो दिया है।'
 
उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने स्वतंत्रता के बाद 70 साल में देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को देश बचाने के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कीचड़ उछाल रही है क्योंकि उसे विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के मुकाबले यह आसान लगता है। मोदी ने परोक्ष रूप से राफेल सौदे को लेकर चल रहे आरोपों के संदर्भ में यह बात कही।
 
मोदी ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 125 साल पुरानी पार्टी ऐसी स्थिति में पहुंच गयी है कि उसे गठबंधन के लिए छोटे दलों से भीख मांगनी पड़ रही है।
 
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को गठजोड़ के लिए सहयोगी मिल भी जाएं तो भी यह गठबंधन सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी के लिए सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है और उसका ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ अभियान महज नारा नहीं है।
 
उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और अगले साल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।
 
मोदी ने कहा, 'वह (कांग्रेस) कीचड़ इसलिए उछाल रही है क्योंकि उसे यह आसान लगता है... वह पहले भी छींटाकशी करते रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हमारे ऊपर जितना कीचड़ फेंकोगे, कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) उतना ही खिलेगा।'
 
विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस पर तीन तलाक पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, 'दुनिया के इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक मंजूर नहीं है। यहां वोट बैंक की राजनीति है। उन्हें (कांग्रेस) मुस्लिम महिलाओं की चिंता नहीं है। यह वोट बैंक की राजनीति का विकृत रूप है।'
 
उन्होंने जनता से सवाल किया, 'आप मुझे बताइए...सभी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। समान अधिकार मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए। उन पर जुल्म रुकना चाहिए कि नहीं रूकना चाहिए।' (भाषा) 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

UPI MDR Charges Controversy: UPI लेनदेन शुल्क में 'ट्रंप कनेक्शन' की क्यों हो रही चर्चा?

भारी बारिश से गुरुग्राम बना जलग्राम, दिल्ली में जलभराव से जगह-जगह जाम

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी का रिजिजू को जवाब, बोले- 2023 का कानून बिना शर्त लागू करें

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

भोपाल का मास्टर प्लान लागू करना अब जरूरी या मजबूरी, आखिरी क्यों 21 साल में तीन ड्राफ्ट, फिर भी कागजों में शहर का भविष्य?

अगला लेख