ramcharitmanas

मध्यप्रदेश : एक्जिट पोल पर शिवराज बोले- सबसे बड़ा सर्वेयर मैं, बनेगी भाजपा की सरकार

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (17:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बीजेपी पर बढ़त बताई जा रही है। इसके बाद जहां कांग्रेस के नाक मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रहे है, वहीं एग्जिट पोल पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सबसे बड़ा खुद सर्वेयर हूं, क्योंकि मैं खुद जनता के बीच रहता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएगी।
 
28 से 11 दिसंबर के बीच कांग्रेस के खुश होने का समय : प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस के पास 28 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच खुश होने का समय है।
 
इसके बाद बीजेपी खुश होगी। प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि  2018 के रण में भी भाजपा ही सरकार बना रही है और शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश फिर विकास के मार्ग पर अग्रसर होगी।
 
एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने कहा कि हर सर्वे एक दूसरे से उल्टा है। राकेश सिंह ने कहा कि सर्वे कुछ भी कहें मध्यप्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।
 
नतीजों के बाद निर्दलीयों के सहयोग लेने पर राकेश सिंह ने कहा कि पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले होंगे। इसके बाद जो भी बीजेपी के साथ आना चाहेंगे उनका स्वागत होगा है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, मूसाखेड़ी में 17 दुकानें, बाणगंगा में 7 मकानों पर चला बुल्‍डोजर, भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कार्रवाई

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख