suvichar
✕

मध्यप्रदेश : EVM के घमासान में शिवराज और कमलनाथ आमने-सामने

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (10:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में वोटिंग खत्म होने के बाद सूबे भर के जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग रूम में रखी हुई ईवीएम की सुरक्षा और मतगणना के दौरान होने वाली गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर जहां कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डालकर रतजगा कर रहे हैं, वहीं अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूरे मुद्दे को सीधे अपने हाथों में ले लिया।


कमलनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलेगा। कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त से ईवीएम की सुरक्षा और पूरे प्रदेश में निर्वाचन के बाद ईवीएम को जमा करने में अधिकारियों की गड़बड़ी की शिकायत आयोग से करेगा। कांग्रेस का आरोप है कि स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम को लेकर सतर्कता नहीं बरती जा रही है।

पूरे प्रदेश से स्ट्रांग रूम के बाहर गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कांग्रेस ने भोपाल, सतना, सागर, रायसेन समेत कई जिलों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए हैं, वहीं कांग्रेस की ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आशंकाओं को बीजेपी ने पूरी तरह राजनीति करार दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हार के डर से ईवीएम को मुद्दा बना रही  है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जमीन पर काम करता है, जीत उसकी ही होती है। भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने एक बार फिर साफ कहा कि स्ट्रांग रूमों में डबल लॉक में रखी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

अगला लेख