ramcharitmanas

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम : 12 दिसंबर को साफ हुई तस्वीर, किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, किया सरकार बनाने का दावा

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (10:17 IST)
मध्यप्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 11 दिसंबर को हुई मतगणना के बाद भी कई सीटों के परिणाम नहीं आए। 24 घंटे बाद चुनाव आयोग के परिणामों के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस 114 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी और उसने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया, वहीं भाजपा को 109 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। बसपा को 2 और सपा को 1 सीट मिली। 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली।
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार दिन और फिर रातभर चली मतगणना के बाद बुधवार सुबह सभी 230 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए, जिसमें कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है,  वहीं पंद्रह सालों से सत्ता में काबिज भाजपा को कांटे की टक्कर के बीच 109 सीटों पर संतोष करना पड़ा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार इसके अलावा बसपा को दो, सपा को एक और चार पर निर्दलीय  उम्मीदवारों को विजय नसीब हुई है।
विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस को 116 विधायकों की आवश्यकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार तड़के मीडिया से चर्चा में दावा किया कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत है और निर्दलीय, बसपा और सपा का समर्थन भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है और समय मिलने पर कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इसके और पहले मतगणना पूरी नहीं होने के पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा और कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और वे इस दल के प्रदेश अध्यक्ष के नाते उनसे मिलकर सरकार बनाने के संबंध में दावा पेश करना चाहते हैं। हालाकि अब सभी की निगाहें कांग्रेस, भाजपा और राजभवन की ओर लगी हुई हैं।
 
इस बीच बताया गया है कि दोनों ही दलों के नेता बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क बनाने में जुटे हुए हैं, जिससे विधानसभा में बहुमत हासिल करने का जादुई आकड़ा 116 हासिल किया जा सके।
 
राज्य की सभी 230 सीटों के लिए मतदान 28 नवंबर को एक ही चरण में हुआ था और तब पांच करोड़ 4 लाख मतदाताओं में से 75 दशमलव 05 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ था, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 9 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अगला लेख