dharma sangrah
✕

कमलनाथ के इस दांव से भाजपा में हड़कंप!

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (15:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस हर दिन में एक नया दांव चल रही है। इस बीच दशहरा के दिन कमलनाथ के एक ट्वीट से भाजपा में हड़कंप मच गया है।


दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि 40 दिन 40 सवाल-मोदी सरकार के मुंह से जानिए मामा सरकार की बदहाली का हाल, साथियों, खुद मोदी सरकार ने जो सवाल शिवराज सरकार की नाकामियों पर खड़े किए हैं, 20 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हम उसे रोज उजागर करेंगे, बुराई के प्रतीक रावण दहन के बाद से बदहाली के प्रतीक शिवराज सरकार के विसर्जन तक'।

वहीं कमलनाथ के इस ट्वीट के बाद भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई है। अब सबकी नजर 20 अक्टूबर यानी शनिवार पर टिक गई है कि कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने के लिए ऐसे कौनसे सवाल पूछेगी, वहीं ये भी तय है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, दोनों ही दल एक-दूसरे को घेरने के हर सियासी दांव चलेंगे।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

भारत की नोटबंदी: 10 साल बाद भी कई वादे अधूरे

अगला लेख