Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में गूंज रहे परिवर्तन के स्वर : सिंधिया

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (17:16 IST)
शिवपुरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चुनाव अभियान समिति के मध्यप्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उल्टी गिनती शुरू हो गई और हर तरफ परिवर्तन के स्वर गूंज रहे हैं।
 
 
सिंधिया ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने लगभग 40 जिलों का दौरा किया। सभी तरफ से परिवर्तन के स्वर गूंज रहे हैं। अब जनता परिवर्तन चाहती है तथा 14 साल के भारतीय जनता पार्टी के बेमिसाल कार्यकाल में प्रदेश बेहाल हो गया है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, किसानों के लिए बिजली पूरी नहीं मिलती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणाएं कर जाते हैं, पर उन पर अमल नहीं होता।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मतदान की तारीख का इंतजार कर रही है। वर्तमान सरकार के बोरिया-बिस्तर बांधने का समय आ चुका है। मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन चर्चा अभी भी चल रही है। प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची किस्तों में ही निकलेगी। यह सूची 2 या 3 किस्तों में निकल सकती है। 1-1 सीट पर पूर्ण रूप से चर्चा के बाद सूची जारी की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि हम भाजपा नेताओं की तरह यह नहीं कहते कि 'अबकी बार 200 के पार', लेकिन हम यह जरूर कहते हैं कि 'कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।' उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का इतिहास रचा है तथा भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण भी किया है। सिंधिया ने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम संशोधन के बारे में कहा कि उनकी स्पष्ट सोच यही है कि केंद्र एवं प्रदेश में जिसकी सरकारें हैं। आज समय आ गया है उनके जवाब देने का।
 
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राफेल ढील में भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत सरकार ने उनसे डील करने के लिए कहा कि यूपीए सरकार ने 126 एयरक्राफ्ट का सौदा 67 हजार करोड़ में किया था जबकि एनडीए सरकार ने 36 एयरक्राफ्ट का सौदा 65 हजार करोड़ में किया है। इससे यह प्रतीत होता है कि मामले में भ्रष्‍टाचार हुआ है और यह राष्‍ट्र के साथ धोखा है।
 
उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार भले ही बुलेट ट्रेन न चला पाई हो, लेकिन डीजल एवं पेट्रोल के दाम बुलेट ट्रेन की गति से बढ़ रहे हैं जिससे आम आदमी परेशान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही कहते हैं कि जो 70 वर्षों में नहीं हो पाया, वह उनकी सरकार ने कर दिया। रुपए की कीमत भी इतनी घट गई कि वह कोमा में चली गई है। पाकिस्‍तान के मसले पर भी उनकी कोई स्‍पष्‍ट नीति नहीं है। एक दिन कहते हैं कि चर्चा होगी फिर कहते है कि कोई चर्चा नहीं की जाएगी। कश्‍मीर में जवानों की हत्‍या हो रही है और सरकार बार-बार बयान बदल रही है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख