Daily Horoscope

चुनाव आयोग से कांग्रेस को बड़ी राहत, विज्ञापनों पर लगी रोक हटी

Updated: बुधवार, 7 नवंबर 2018 (10:57 IST)
भोपाल। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रसारित किए जा रहे दो विज्ञापनों पर भाजपा की आपत्ति को खारिज करते हुए इस पर लगाई गई रोक हटा लिया है।
 
कांग्रेस ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखा था। जिस पर उन्होंने आयोग से कहा कि 'मामा तो गयो' वाले केम्पेन में भाजपा स्वयं बताए कि 'मामा कौन है' कांग्रेस ने तो किसी का नाम नहीं लिया। फिर निराधार आरोप के माध्यम से भाजपा ने इस विज्ञापन पर रोक लगाने की अपील चुनाव आयोग से क्यों की है।
 
श्रीमती ओझा ने कहा कि अपनी हार का पूर्वाभास होने के कारण भाजपा बिचलित हो गई है और कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान को गलत साबित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस के 'गुस्सा तो आता है' प्रचार अभियान पर भाजपा का यह कहना गलत है कि इससे लोगों में आक्रोश की स्थिति निर्मित होगी। इस देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति का अधिकार मिला है।
 
उन्होंने कहा कि आम जनता के गुस्से को ही इस कैम्पेन में अभिव्यक्त किया गया है। इसलिये भाजपा का यह कहना कि इससे हिंसक वातावरण निर्मित हो रहा है, पूरी तरह गलत है। ओझा का पक्ष सुनने के बाद निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने कांग्रेस की दलील को सही माना और भाजपा की अपील को खारिज करते हुए कैम्पेन पर लगाई गई रोक तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख