dharma sangrah

नेताओं की गिनती, कमलनाथ- 11 के बाद 12 आती है, भाजपा सांसद- 12 के बाद 13 भी आती है...

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (14:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर परोक्ष रूप से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। 
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका के बीच कहा था कि 11 के बाद 12 तारीख भी आती है। उनका इशारा था कि मतगणना के बाद 12 अक्टूबर को राज्य में उनकी ही सरकार बनने जा रही है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता बरतें। 
 
दूसरी ओर भोपाल से भाजपा सांसद आलोक संजर ने कहा कि 12 के बाद 13 तारीख भी आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अभी से अधिकारियों और जनता को धमकाने लगे हैं, जबकि चुनाव परिणाम आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं। 
 
संजर ने कहा कि कांग्रेसी राज्य में 140 सीटें आने की बातें क्यों कह रहे हैं, पूरी 230 सीटों की बात क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने विकास के नाम पर चुनाव लडा है और शिवराज जी ने प्रदेश मे विकास किया है। प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बन रही है, कांग्रेस किसी गफलत में न रहे। 
 
शिवराजसिंह फोन पर करेंगे चर्चा : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भाजपा प्रत्याशियों से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे ऑडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा करेंगे। शिवराज प्रत्याशियों से चुनाव के बारे में फीडबैक लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बीच, सीएम हाउस में शनिवार को होने वाली भाजपा प्रत्याशियों की बैठक रद्द कर दी गई है। 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख