kalsarpa dosh calculator
✕

दिग्गी का दावा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीतेगी 130 से अधिक सीटें

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (16:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस सूबे में 125  से 130 सीट जीत रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में हुई ज्यादा वोटिंग को दिग्विजय ने कांग्रेस के समर्थन में बताया है।
 
भोपाल के व्यू मार्केट स्थित कॉफी हाउस पहुंचे दिग्विजय सिंह सरकार बनाने को लेकर काफी आश्वस्त नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा और गोविंद गोयल के साथ कॉफी हाउस पहुंचे दिग्विजय सिंह ने डोसा का लुत्फ उठाया।
 
करीब 1 घंटे कॉफी हाउस मे रुके इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा इस बार मध्यप्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
 
दिग्विजय ने कहा कि वोटिंग से पहले उनका 126 से 132 सीट जीतने का अनुमान था, लेकिन जिस तरह से ग्रामीण अंचल मे ज्यादा वोटिंग हुई और शहर में कम हुई, इसके बाद कांग्रेस की सीटें और बढ़ेंगी।
 
दिग्विजय ने EVM की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों और नेताओं को EVM की चौकीदारी करनी चाहिए, साथ ही EVM का नंबर प्रत्याशी को याद रखना चाहिए ऐसा न हो कि वोटिंग किसी और पर हुई हो और गिनती किसी और पर।
 
इसके अलावा दिग्गी ने EVM में गड़बड़ी के सवाल पर कहा की टेक्नोलॉजी इतनी आगे निकल गई है कि अमेरिका भी टेम्परिंग को लेकर जांच करवा रही है। सियासी गलियारों में हमेशा चर्चा में रहने वाला भोपाल का कॉफी हाउस इन दिनों फिर गुलजार है।
 
वोटिंग से ठीक पहले सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ कॉफी हाउस पहुंचे थे और आज दिग्विजय सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख