biodatamaker
✕

कांग्रेस के पांच 'पैराशूट प्रत्याशी' जिनसे भाजपा को होगी मुश्किल

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (15:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता का वनवास खत्म करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि इस बार चुनाव में पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि पैराशूट एंट्री करने वाले नेताओं के पर काट दिए जाएंगे।
 
ठीक इसके उलट कमलनाथ की अगुवाई वाली मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिस तरह पैराशूट नेताओं पर अपना भरोसा जताकर उनको टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है, उसे देखकर तो यहीं लगता है कि कांग्रेस ने इस बार सत्ता के लिए कुछ भी चलेगा का फार्मूला अपना लिया है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस को राहुल की जगह पैराशूट नेता अधिक पसंद हैं। 
 
सरताज सिंह : चुनाव में कांग्रेस में जिस पैराशूट नेता की सबसे बड़ी एंट्री हुई वो नाम सरताजसिंह का है। भाजपा के दिग्गज नेता और शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहे सरताज ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सरताज सिंह सिवनी मालवा से भाजपा के मौजूदा विधायक थे और पार्टी ने इस बार उनको विधानसभा का टिकट नहीं दिया था। टिकट मिलता न देख सरताज पाला बदलते हुए आनन-फानन में कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस ने उन्हें होशंगाबाद से विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के सामने चुनावी मैदान में उतार दिया।
 
संजयसिंह मसानी : कांग्रेस में जिस नेता की सबसे धमाकेदार की एंट्री हुई, उसका नाम संजय सिंह मसानी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साले संजय को खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। कांग्रेस ने मसानी को बालाघाट के वारासिवनी से चुनावी मैदान में उतारा है। संजय को कांग्रेस में शामिल होना भाजपा को बड़ा झटका और कांग्रेस की बीजेपी पर मनोवैज्ञानिक जीत माना जा रहा है।
 
पद्मा शुक्ला को विजयराघवगढ़ से टिकट : कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से कांग्रेस में आई पद्मा शुक्ला को मंत्री संजय पाठक के खिलाफ विजयराघवगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है।
 
अभय मिश्रा  : कांग्रेस ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अभय मिश्रा को रीवा से चुनावी मैदान में उतारा है। अभय मिश्रा का मुकाबला मंत्री राजेंद्र शुक्ल से होगा। इस नए समीकरण के बाद अब रीवा सीट विंध्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है।
 
संजय शर्मा तेंदूखेड़ा से उम्मीदवार : 30 अक्टूबर को इंदौर में राहुल गांधी के सामने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के विधायक संजय शर्मा को पार्टी ने तेंदूखेड़ा से उम्मीदवार बनाया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख